राज्य कर विभाग ने प्रदेश में 12 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य कर विभाग ने प्रदेश में 12 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी पकड़ी है। बिटुमिन व फ्यूल ऑयल का व्यवसाय कर रही 12 कंपनियों के 16 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की गई करवाई में यह चोरी पकड़ में आई। 

ये कंपनियां पिछले 4 सालों से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रूड़की, काशीपुर, हल्द्वानी और रूद्रपुर में फर्जी तरीके से व्यापार कर रही थी। राज्य कर विभाग की ओर से गठित 16 टीमों के 60 अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई में यह मामला सामने आया।