भूलेख व भूमि विक्रय के मामलों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए एसआईटी गठित .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने भूलेख व भूमि विक्रय के मामलों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एस.आई.टी) गठित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी संस्तुति दे दी है। 

यह दल हर प्रकरण की जांच कर उनका निस्तारण भी करेगा। डॉ.अग्रवाल ने बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के तहत देहरादून में भूमि संबंधी विक्रय विलेखों में की गई जालसाजी के प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए एसआईटी गठन का निर्णय लिया गया है।