उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, चार जिलों में अलर्ट जारी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई है। नए साल के लिए होटलों की बुकिंग पहले से ही हो गईं हैं। नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है, मसूरी, नैनीताल, और चमोली के औली में लगातार पर्यटक नए साल जश्न मनाने आ रहे हैं। 

जिससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 30 और 31 दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के कारण ठण्ड में काफी बढोतरी हो गई है। उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, रूद्रप्रयाग और पिथौरागढ में मौसम  विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
 

#Uttarakhandmausamupdate,#Snowfall,,