मंत्री सतपाल महाराज ने जयहरीखाल को 37 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की दी सौगात .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर और जयहरीखाल विकासखण्ड को 37 करोड़ रुपए से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी है। 
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर में तीन करोड़ तीस लाख रुपए की लागत से बने विकासखंड मुख्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 

इसके साथ ही उन्होंने 52 लाख रुपए से बनने वाले प्राथमिक विद्यालय हलाई मोटर मार्ग सहित विभिन्न सड़क मार्गों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने एकेश्वर विकास खण्ड के लिए विभिन्न सिंचाई योजनाओं का भी लोकार्पण किया।