देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क) ने देहरादून में महिला वैज्ञानिक कॉनक्लेव 2023-24 का आयोजन किया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को लैंगिक समानता के अधिकार प्राप्त हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों को खत्म करने के लिए वर्तमान में महिलाओं के माध्यम से संस्कारित शिक्षा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान 13 युवा महिला वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया गया।
#WomenScientistsConclave, ,



