चम्पावत के चाय बागान रोजगार सृजन के साथ ही पर्यटकों के लिए बन रहे नए डेस्टिनेशन .

देहरादून। चम्पावत जिले के चाय बागान रोजगार सृजन के साथ ही पर्यटकों के लिए नया डेस्टिनेशन बन रहा है। राज्य सरकार की आदर्श जनपद की अवधारणा के तहत केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत चम्पावत में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के शिलिंग टाक चाय बागान को टी-पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि जिले के 24 ग्राम पंचायत के 252 हेक्टेयर क्षेत्रफल में चाय की खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अबतक 65 हजार किलो चाय पत्ती का उत्पादन किया गया। 

जिसको स्थानीय फैक्ट्री में प्रसंस्करण कर 15 हजार किलो चाय तैयार की गई। कुमार ने बताया कि चंपावत की चाय 100 फिसदी जैविक होने के कारण इसकी मांग विदेशों में लगातार बढ़ रही है। चाय बागानों में मनरेगा के माध्यम से रोजगार पा रही महिलाओं का कहना है कि वे बीते 20 वर्षों से इन चाय बागों में काम कर रोजगार पाकर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रही है।

#Champawatteagardens,,,