देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के सीमाद्वार में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के कैंप परिसर में आयोजित मिलेट्स (श्री अन्न) प्रर्दशनी का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री अन्न को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में मिलेट मिशन का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में श्री अन्न के अधिक उत्पादन पर जोर देते हुए जोशी ने कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा, कंगनी, रामवा, रागी और कुटकी के स्टाल लगाए गए हैं।



