देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं के संबंध में बैठक की।
इस दौरान उन्होंने बार्लाेगंज, चामासारी, क्यारा-धनोल्टी, गढ़ बुरांसखंडा, मोटीधार -मरसना और तिमलीमान सिंह सड़क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा। जोशी ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।



