DM उत्तरकाशी अभिषेक रूहेला ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सर्दी से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए। 

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिसर में बनाए गए रैन बसेरे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने रात्रि भ्रमण के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर की गई अलाव की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में जलाने के लिए लकड़ियों का इंतजाम करने को कहा।