देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव में बन रहे सैन्य धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य तय समय से पूरा करने के निर्देश दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने बताया कि इस साल के अंत तक निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जोशी ने बताया कि सैन्य धाम के निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड का यह पंचमधाम न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर से आए युवाओं को भारत माता की निःस्वार्थ सेवा हेतु प्रेरित करेगा।
#Sainydham,,



