शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में स्मार्ट रोड परियोजना के तहत निर्माण कार्य और दून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत इंटीग्रेटेड ऑफिस काम्प्लेक्स ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। 

इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता के साथ समय से निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सड़क निर्माण व अन्य कार्यों में अधिकांश जगहों पर लापरवाही मिलने पर डॉ. अग्रवाल ने मौजूद अधिकारी व ठेकेदार को फटकार लगाई।

#SmartCitydoon,#PremchandAggarwal,,