देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से तीन दिवसीय उत्तराखण्ड के दौरे पर रहेंगी। प्रदेश भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। मुर्मू ऊधमसिंह नगर में पंतनगर विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
इसके अलावा उनका हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के ग्यारहवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने का कार्यक्रम भी है। 8 नवंबर को राष्ट्रपति का बदरीनाथ धाम दौरा भी प्रस्तावित है।
#PresidentMurmu,#Uttarakhand,,



