देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य के 12 स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को अब एक्सरे की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, देहरादून और रुद्रप्रयाग के विभिन्न सीएचसी केंद्रों में ये एक्सरे मशीनें लगाई हैं।
पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में एक दर्जन अस्पतालों में एक्सरे मशीनें उपलब्ध करा दी हैं, जिनमें से अल्मोड़ा जनपद के सीएचसी सोमेश्वर, देघाट, जैती, पिथौरागढ़ में सीएचसी गंगोलीहाट, टिहरी में सीएचसी कीर्तीनगर, चम्बा पौड़ी में पीएचसी बूंगीधार, चाकीसैंण, सीएचसी सतपुली, हरिद्वार में सीएचसी बहादराबाद देहरादून में सहसपुर व रूद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि अस्पताल शामिल है।
चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को वहीं पर X-Ray की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिससे अब जरूरतमंदों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों में मरीजों को रियायती दरों पर एक्सरे सुविधा मिलेगी और लोगों के समय की बचत भी होगी।
#Xraymachines,#dhansinghrawat,#CHChospitals,,



