देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून पधारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी परेड़ ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड देवी-देवताओं का निवास स्थान है, यहां के चारों धाम, पवित्र नदियां, हिमालय का सुरम्य वातावरण और मानसखण्ड क्षेत्र में स्थित पौराणिक मन्दिर उत्तराखण्ड में देवत्व का केन्द्र हैं।
देवभूमि में आयोजित दिव्य दरबार में पहुंचे सभी भक्तों पर बागेश्वर बाला जी की कृपा बनी रहे, ऐसी मैं बजरंग बली से प्रार्थना करता हूं।
आपकों को बता दें कि देहरादून के परेड ग्राउंड में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दरबार लगाया है, जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे हैं, बताया जा रह है कि करीब 50 हजार के लगभग भक्त परेड़ ग्राउंड में बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में पहुंचे हैं।
#BabaDhirendraShastri,,,



