देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी नीतीश कुमार ने ताइक्वांडो अंडर-63 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता है। वहीं कल कोटद्वार की समृद्धि थपलियाल ने मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है।
इसके साथ ही उत्तराखंड के खाते में अबतक तीन स्वर्ण, एक रजत और 11 कांस्य पदक समेत कुल 15 पदक आए हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
#37thNationalGamesGoa,#Uttarakhand,,



