2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा उत्तराखंड, खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों को दी बधाई .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):उत्तराखंड अगले साल 2024 में 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा। इसके लिए आगामी 9 नवम्बर को गोवा में हो रहे राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह में उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज दिया जाएगा। 

भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने शासन को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखण्ड को दिए जाने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व में अब उत्तराखण्ड खेल भूमि बनने की ओर अग्रसर है।

#38thNationalGamesInUttarakhand,,