केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने उत्तराखण्ड में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का किया आह्वान .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने उत्तराखण्ड में मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान किया, देहरादून में आयोजित बैठक में पाटिल ने देश को विकसित करने से पहले गांवों को विकसित करने पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गांवों के विकास के लिए डिजिटलाइजेशन के कार्य को बढ़ावा दे रही है। पाटिल ने कहा कि पंचायतों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए केन्द्र सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि अब तक दो लाख से ज्यादा पंचायतों को डिजिटल किया गया है, उत्तराखण्ड के गांवों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का आह्वान करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में क्लस्टर आधारित अवधारणा को अपनाने से पंचायतें कम लागत में अधिक कार्य करा सकती हैं।