उत्तराखण्ड में जल्द लागू होगा यूसीसी, समिति द्वारा तैयार किया जा रहा है मसौदा: CM धामी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए प्रदेश में समिति बनाई गई है। एक समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समिति ने अब तक लाखों लोगों के सुझाव लिए हैं और अब समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए समिति द्वारा मसौदा तैयार किया जा रहा है। धामी ने कहा कि समिति से मसौदा मिलने के बाद राज्य सरकार समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए आगे की कार्यवाही करेगी। 
 

#UCC,#CMdhami,,,