मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार की भेंट, PMGSY को लेकर हुई चर्चा .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जोशी ने प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बचे हुए कामों को अगले साल सितंबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया। 

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि राज्य की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा और अत्यधिक ठंड होने के चलते सड़कों के निर्माण के लिए कम समय मिल पाता है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने जोशी को देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।