देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी जिले के वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में 2 दिवसीय सेब महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का उद्देश्य सेब की ब्रांडिंग और उत्पादन को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हिमाचल और कश्मीर के बाद उत्तराखंड ने सेब उत्पादन के क्षेत्र में भारी वृद्धि की है। हर्षिल क्षेत्र को फलपट्टी बनाने की घोषणा करते हुए जोशी ने कहा कि आने वाले 5 सालों में उत्तराखण्ड कृषि और बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरेगा।
उन्होंने बताया कि टिहरी जिले में पिछले कुछ सालों में राज्य सरकार ने 95 हजार पौधे लगवाए हैं और अब वहां 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान उद्यान मंत्री ने मोरी में कृषि और बागवानी के लिए सचल उद्यान केंद्र खोलने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में उन्होंने प्रगतिशील सेब बागवानों को सम्मानित भी किया।
#AppleFestival,#GaneshJoshi,,



