बिल लाओ, ईनाम पाओ पुरस्कार वितरण कार्यक्रम, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विजेताओं को वितरित किए इनाम .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): देहरादून स्थित जीएसटी भवन में बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत अप्रैल और मई महीने के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत 1 सितम्बर, 2022 से अब तक 47 हजार 134 उपभोक्ता पंजीकृत हुए हैं, जिनके द्वारा 2 लाख 10 हजार 382 बिल अपलोड किए गए हैं, जिनका कुल मूल्य 82 करोड़ से अधिक है।