प्रदेश में निवेश के लिए दुबई के निवेशकों के साथ CM धामी की उपस्थिति में 11925 करोड़ रुपए के MoU हस्ताक्षर.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राज्य सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए दुबई के निवेशकों के साथ 11 हजार 925 करोड़ रुपए के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन किया है। इससे प्रदेश में पर्यटन, शिक्षा, विनिर्माण, स्वास्थ्य, मसाले और संगंध कृषि को गति मिलेगी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। विभिन्न उद्योग समूहों के साथ दुबई में बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी 8 और 9 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया। 

गौरतलब है कि वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन 2023 की तैयारियों के अंतर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई यात्रा पर हैं। उनके साथ उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है।
 

#GlobalInvestorsSummit,#UKGIS2023,#CMdhamiInDubai,,