देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): स्वास्थ्य महानिदेशक डॉक्टर विनिता शाह ने पौड़ी के जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं को अनिमियतता पाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
स्वास्थ्य महानिदेशक ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधीक्षक को जिला चिकित्सालय का लगातार अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#Vinitashah,,



