देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): पौड़ी में दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 1 दिवसीय आजीविका मेले का आयोजन किया गया। मेले का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शुभारंभ किया, इस मौके पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि यह पहला अवसर है जब नगर निकायों का मेला आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले का उद्देश्य नवाचार कर महिला समूहों के माध्यम से मातृशक्ति को आर्थिक संबल देना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। मेले में पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले के महिला स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया।



