खेल मंत्री रेखा आर्य ने की बैठक, खेल महाकुंभ 2023 की तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश में आगामी 31 अक्टूबर से खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून में खेल महाकुंभ-2023 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ इस साल के अंत तक चलेगा और न्याय पंचायत, विकासखंड, जिला और राज्य स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जांएगी। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को खेल महाकुंभ की सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए। 
 

#KhelMahakumbh2023,,