प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से ठंड़क बढ़ी, 5 ज़िलों बर्फबारी होने के आसार .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेशभर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी हिस्सों में बारिश से ठंड़क बढ गई है। चारधाम सहित राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कल हुए हिमपात से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि बर्फबारी के बावजूद तीर्थयात्री बड़ी संख्या में चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

केदारनाथ में भी कल से बर्फबारी हो रही है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ और गंगोत्री में भी बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उच्च हिमालयी इलाकों में आज भी बर्फबारी होने की संभावना है। 

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
 

#Uttarakhandmausamupdate,,,