प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए प्रयासरत: डॉ.आर.राजेश कुमार.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार कर रही है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं और संसाधनों का जायजा लिया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ.आर. राजेश कुमार ने कुमाऊं के 5 सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। 

डॉ. कुमार ने कहा कि कुमाऊं दौरे पर प्रदेश के पहाड़ी जिलों में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जिन अस्पतालों में ट्रॉमा सेंटर्स उपलब्ध नहीं है उन जगहों पर ट्रॉमा सेंटर्स बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिन अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से आईसीयू संचालित नहीं हो पा रहे थे वहां भी विशेषज्ञों की तैनाती कर दी गई है।