ऐपण कला को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत, ऐपण हर घर का हिस्सा बनेः CM धामी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐपण कला को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर बल दिया है। उन्होंने लोगों से दीपावली तक ऐपण को हर घर का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। 

एक वीडियो संदेश के जरिये उन्होंने लोगों से अपने घरों पर ऐपण बनाकर परिवार के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करने की अपील की है। देहरादून स्थित संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद में 12 नवम्बर तक प्रदेश में ऐपण महोत्सव मना रहा है। गौरतलब है कि त्योहारों पर उत्तराखंड के लोग सुख-समृद्धि के लिए घर की दीवारों और देहरियों पर ऐपण बनाते हैं, जिसे उन्नति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

#Aipanart,#CMdhami,,