उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और चमोली में बदरीनाथ धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस बीच उप राष्ट्रपति ने केदारनाथ धाम में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा केदारनाथ धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की। 

इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) भी उनके साथ थे। राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को केदरापुरी में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।  धनखड़ का आज देहरादून के एफआरआई में आयोजित वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम (यू.एन.एफ.एफ) के समापन सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम भी है। 

#JagdeepDhankhar,,,