देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का केंद्र बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 18 नवंबर को सांय 3 बजकर 33 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। आज दशहरे के पर्व पर बद्रीनाथ धाम में धर्माधिकारी और वेद पाठियो के द्वारा कपाट बंद होने की तिथि तय की गई।
बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक समारोह में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कपाट बंद करने की तिथि की घोषणा की। वहीं, उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर 11 बजकर 57 मिनट पर पर विशेष पूजा अर्चना के बाद छह माह के लिए बंद किए जाएंगे।
दशहरा के पावन पर्व पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त तय किया गया। यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित मंदिर परिसर में आज हुई पुरोहित समाज की बैठक में मुहूर्त निकाला गया।
#BadrinathDham,,



