नंदा गौरा योजना पोर्टल में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होगी उपलब्ध, रेखा आर्या ने दी जानकारी  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तराखंड में जो बच्चियां नंदा गौरा योजना पोर्टल शुरू होने से पहले पैदा हुई हैं, ऐसी बच्चियों का इस योजना में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। देहरादून में आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी।

बैठक के दौरान आर्या ने नंदा गौरा योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को रजिस्ट्रेशन में आ रही परेशानियों के संबंध में सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों से जिलावार जानकारी ली।

#NandaGauraYojana,,