प्रदेश से नशे को खत्म करना राज्य सरकार की प्रमुख चुनौतियों में से एक: मुख्यमंत्री धामी.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश से नशे को खत्म करना राज्य सरकार की प्रमुख चुनौतियों में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। वे देहरादून की पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशे से निपटने के लिए राज्य सरकार ने नशा विरोधी समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है।