देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): राजधानी देहरादून में मलिन बस्तियों पर गृह कर लगाये जाने के मामले में लगी शर्तों को नगर निगम ने वापस ले लिया है। नगर निगम के तैयार किये गए शपथ पत्र में मलिन बस्तियों के निवासियों को न्यायालय में प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की रोक और बिजली-पानी के कनेक्शन पर लगाई रोक को भी हटा दिया है।
महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शपथ पत्र में कुछ गलतियां थीं, जिनको अब ठीक कर लिया गया है। गामा ने कहा कि मलिन बस्तियों को मालिकाना हक़ दिया जाना उनका उद्देश्य है।



