प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुमाऊं दौरे से मानसखंड के विकास व पर्यटन कारोबार को नई ऊंचाई मिलेगीः CM धामी .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने सीमान्त क्षेत्र आदि कैलाश, पार्वती कुण्ड, जागेश्वर धाम का भ्रमण किया। उनकी अगुवाई में बाबा केदारनाथ धाम का चहुँमुखी विकास हुआ है। केदारधाम के विकसित होने से पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

कुमाऊँ के पौराणिक मन्दिरों को मानस खण्ड के अन्तर्गत मन्दिर माला मिशन में जुड़ने से कुमाऊँ में पर्यटन कारोबार को एक नया मुकाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हो रहा है। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्य व बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत कार्य तेजी से हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुमाऊँ के पौराणिक मन्दिरों व धार्मिक स्थलों को मानस खण्ड मन्दिर माला मिशन से जोड़ा जा रहा है। मानस खण्ड के अन्तर्गत पौराणिक मन्दिरों के विकास से पर्यटकों को आधुनिक सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान राज्य की 4200 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ में मेडिकल कालेज बन रहा है। साथ ही पिथौरागढ से टनकपुर ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

#NarendraModivisitKumaon,#Manaskhand,,