नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में दीक्षांत समारोह, संस्थान वर्तमान में साहसिक खेलों का बड़ा केंद्र: मंत्री रेखा आर्या .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवांस पर्वतारोहण कोर्स पूरा करने वाले पर्वतारोहियों के लिए आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-विदेश से आए कुल 279 बेसिक कोर्स और 175 एडवांस पर्वतारोहण कोर्स पूरा करने वाले पर्वतारोहियों को बैच अलंकरण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव कार्यों में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान अपनी सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है और संस्थान ने केदारनाथ पुनःनिर्माण कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

NIM

रेखा आर्या ने कहा कि यह संस्थान, वर्तमान में साहसिक खेलों का बड़ा केंद्र बन गया है, जिससे देश की स्पोर्ट क्लाइंबिंग टीम तैयार हो रही है। संस्थान द्वारा रोजगार से जुड़े प्रशिक्षण शुरू किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर युवा स्वरोजगार से जुड़ रहे हैं। 

#NehruMountaineeringInstitute,#NIM,,