हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 11 अक्टूबर बंद कर दिए जांएगे .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली जिले में समुद्रतल से 15225 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट कल यानि 11 अक्टूबर दोपहर 1:30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जांएगे। कपाट बंद करने के लिए गुरूद्वारा प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब का पाठ होगा, साढ़े 11 बजे शबद कीर्तन होगा, साढे 12 बजे साल की अंतिम अरदास की जाएगी। इस साल हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए 1 लाख 84  हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।  
 

#HemkundSahib,#LokpalLaxmanTemple, ,