सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 11 अक्टूबर को होंगे बंद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): चमोली सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण मंदिर लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 11 अक्टूबर को बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

वहीं एक सप्ताह की यात्रा शेष रहने के कारण इन दिनों अधिक संख्या में श्रद्धालु रोजाना हेमकुंड साहिब के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 20 मई को खोले गए थे। अब तक यहां 1 लाख 69 हजार से अधिक तीर्थ यात्री पहुंच चुके हैं। 

#HemkundSahib,,