उत्तरकाशी: द्रौपदी डांडा हिमस्खलन दुर्घटना के एक साल बाद दो लापता पर्वतारोही में से एक का शव बरामद .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): उत्तरकाशी जिले के द्रौपदी का डांडा-2  हिमस्खलन दुर्घटना के एक साल बाद लापता चल रहे दो पर्वतारोही में से एक का शव बरामद किया गया है।  जबकि दूसरे लापता प्रशिक्षु पर्वतारोही की तलाश की जा रही है। 

खोजबीन अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि द्रौपदी का डांडा-2  क्षेत्र में पिछले साल 4 अक्टूबर को हिमस्खलन की चपेट में आने से 29 पर्वतारोहियों की मृत्यु हो गई थी, जबकि दो पर्वतारोही लापता चल रहे थे। इस हिमस्खलन दुर्घटना में उत्तरकाशी की पर्वतारोही सविता कंसवाल की भी मौत हो गई थी। 
 

#DraupadiKaDandaUttarkashi,,