देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): अल्मोड़ा में आज मां नंदा अष्टमी पर मां नंदा देवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। श्रद्धालु भारी संख्या में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों के दर्शन के लिए पहुंचे। मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और ज़िला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की गई थी। मेले के व्यवस्थापक ने बताया कि सबसे पहले चंद वंशीय वंशज मां की विशेष पूजा करते हैं।
#NandaSunandamahotsav,,



