भारत और उत्तराखंड के पहले फ्लोस्पैन गोदाम का कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया शुभारंभ .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग उत्तराखण्ड और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की संयुक्त पहल पर आज जनपद नैनीताल के रामनगर में भारत और उत्तराखंड राज्य के प्रथम फ्लोस्पैन खाद्य गोदाम का लोकार्पण किया गया।

500 मीट्रिक टन के इस फ्लोस्पैन खाद्य गोदाम से पहाड़ के कई जिलों में राशन की आपूर्ति की जाएगी। 

प्रदेश में बरसात के समय भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति रहती है और भूंकप के लिहाज से भी यह संवेदनशील है, ऐसे में विषम परिस्थितियों में इस गोदाम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आपदा प्रभावित इलाकों में अनाज के भंडारण के लिए या अन्य राहत बचाव कार्य के लिए स्थापित किया जा सकता है। 

#firstFlowspanwarehouseInUttarakhandandindia,#Flowspan, ,