देहरादून (हिल न्यूज लाइव): उत्तराखंड मुख्यमंत्री आवास तक कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने उत्तराखंड महिला कांग्रेस के साथ सरकार के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को न्याय न मिलने के विरोध में अपने सिर तक मुंडवा दिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि महिलाओं और बेटियों को न्याय के लिए ऐसे त्याग करने पड़ रहे हैं और सरकार बेटियों और महिलाओं को ऐसे शोषण का शिकार होने दे रही है।
कांग्रेस महिला कार्यकर्ताताओें ने कहा कि अंकिता भंडारी को आज तक न्याय नहीं मिला। प्रदेश के युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, आम जनता महंगाई से परेशान है लेकिन प्रदेश सरकार आंख मूंद कर बस अन्याय कर रही है।
#UttarakhandCongress,,



