केंद्रीय मंत्री की कोविड पर बैठक, राज्यों को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन की दी सलाह.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने कुछ राज्यों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर आज राज्यों के साथ कोविड से निपटने के लिए, जन स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की। 

डॉक्टर मांडविया ने नई दिल्ली से ऑनलाइन राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव और प्रबंधन के लिए केन्द्र राज्यों को पिछली बार की तरह सामूहिक भावना से काम जारी रखने की जरूरत है। 

केन्द्रीय मंत्री ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड प्रबंधन की सभी तैयारियां करने की सलाह दी। उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।