देहरादून/पौड़ी(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा से 129 करोड़ 11 लाख 74 हजार रुपए की 22 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत का सांस्कृतिक उत्थान हो रहा है व भारत का पुरातन वैभव पुनः लौट रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नई खेल नीति लाई गई है एवं नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखण्ड देश में पहला राज्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया जाएगा और युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रदेश में नकल रोधी कानून लागू किया गया है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, राजकुमार पोरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी आदि उपस्थित रहे।
#Chaubattakhal,#Pauari,,



