बीजेपी का 44वां स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने घरों में भाजपा का झंडा लगाने व वॉल राइटिंग का किया आह्वान .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): भारतीय जनता पार्टी के 44वें  स्थापना दिवस को देशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने स्थापना दिवस पर अपने घरों में भाजपा का झंडा लगाने व वॉल राइटिंग का आह्वान किया। 

जिसकी शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून से वाल राइटिंग के साथ की इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ देहरादून महानगर के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

#BJPFoundationDay,,