6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका  .

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्य सचिव डॉ एस.एस संधु ने आज आर्युवेद को बढ़ावा देने के लिए 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ये कार्यक्रम प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ यानी पी.एम.एच.एस के चिकित्सा अधिकारियों के लिए शुरू किया गया है। 

मुख्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि अवसाद को कम करने के लिये भी आयुर्वेद में इलाज मौजूद है। इसे अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। पीएमएचएस में तैनात डॉक्टरों के लिए आयुर्वेद से जुड़े प्रशिक्षण मॉड्यूल का भी विमोचन किया गया।

#Yoga,#Ayurveda,,