केदारनाथ धाम यात्रा के लिए DM ने 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश.

देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने के लिए एक माह से भी कम का समय शेष रह गया है। धाम के मार्ग पर जमी बर्फ को पहले हटा लिया गया था लेकिन एक बार फिर बर्फबारी होने के बाद अब फिर से बर्फ को हटाया जा रहा है। 

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अवर अभियंता सुरेन्द्र रावत ने बताया कि मार्ग को जल्द धाम तक पूरी तरह से साफ कर दिया जाएगा। साथ ही पैदल यात्रा मार्ग में जिन स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त और रैलिंग टूटी हुई हैं, उनकी मरम्मत की जा रही है। 

यात्रा मार्ग पर पानी और शौचालय की व्यवस्थाएं भी की जा रही है। साथ ही घोड़े-खच्चरों को पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए पानी की चरियों की मरम्मत का काम भी जारी है।

#KedarnathDhamYatra,#Chardhamyatra,,