देहरादून (हिल न्यूज़ लाइव): गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार आज से ग्रीष्मकालीन पर्यटन के लिए खुल गए हैं। द्वार खुलने के बाद आज पहले दिन यहां नेलांग घाटी भ्रमण के लिए चार पर्यटक पहुंचे।
पार्क खुलने से यहां पर्वतारोहण और पर्यटन गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। हर साल शीतकाल में 30 नवंबर को पार्क बंद कर दिया जाता है और 1 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन पर्यटन के लिए खोला जाता है।
हिमालय के गंगोत्री क्षेत्र में 40 से अधिक पर्वत चोटियां हैं। इसके अलावा गोमुख, तपोवन ट्रैक, केदारताल, सुंदरवन, नंदनवन, वासुकीताल, जनकताल ट्रैक के साथ गरतांग गली भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पार्क के उपनिदेशक आर.एन पांडेय ने बताया कि कोरोना महामारी के बाद पिछले दो सालों में यहां देसी-विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ी है।
#GangotriNationalPark,#NelongValleytour,,



