देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव): बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, बेरोजगारी, गन्ना समर्थन मूल्य को लेेकर हंगामा हुआ, कांग्रेस विधायकों ने जमकर किया हंगामा और सदन में मौजूद बुकलेट को फाड़ा और स्पीकर की और फेंका, नाराज स्पीकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के विधायक एक दिन के लिए निलंबित किए गए।
कांग्रेस ने गन्ना समर्थन मूल्य को लेकर धरना दिया, गन्ने का बकाया भुगतान की मांग, कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के बाहर हाथ में गन्ना लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
भराड़ीसैण में बजट सत्र के दूसरे दिन उत्तराखण्ड के आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को सदन के पटल पर रखा गया। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य का सकल घरेलू उत्पाद इस साल तीन दशमलव शून्य-दो लाख करोड़ रुपये और साल 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय 2 लाख 5 हजार 840 रूपये अनुमानित की गई है।
राज्य की आर्थिक विकास दर इस साल 7.08 रहने का अनुमान है। साथ ही राज्य का प्रति व्यक्ति आय भी इस साल दस दशमलव शून्य-पांच प्रतिशत वृद्वि के साथ दो लाख तैतीस हजार रुपये प्रति व्यक्ति रहने का अनुमान है।



