देहरादून(हिल न्यूज़ लाइव):पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच-3 एन-2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरूरी है कि सभी मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग कर गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच-3 एन-2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही एहतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में रोकथाम के जरूरी उपाय करने आवश्यक हैं।
Influenza-A subvariant H-3N-2,,,,



