विधानसभा का बजट सत्र 2023: राज्यपाल का अभिभाषण नए उत्तराखंड का संकल्प: CM धामी.

देहरादून/गैरसैंण(हिल न्यूज़ लाइव): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण नए उत्तराखंड का संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसमें ठोस बुनियादी विकास की झलक दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि नए उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब राज्य 25 वर्ष का पूर्ण होगा, तब राज्य देश में हर क्षेत्र में अग्रणी होगा। इस संकप्ल को पूरा करने में सभी को मिलकर काम करना होगा।